CG News : छत्तीसगढ़ रसोइया महासंघ ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

CG News : छत्तीसगढ़ रसोइया महासंघ ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

CG News : छत्तीसगढ़ रसोइया महासंघ ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

CG News :छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोइया महासंघ ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर रसोइयों के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की मांग की है। यह मांग वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में घोषित ‘मोदी की गारंटी’ के तहत की गई है। महासंघ ने कहा है कि पिछले 8 वर्षों से मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिससे रसोइयों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

रसोइयों ने मांगी 50% वेतन वृद्धि

पत्र में बताया गया है कि राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित ग्रामीण और वन क्षेत्रों की शासकीय शालाओं में लगभग 87,500 रसोइये कार्यरत हैं, जो बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करते हैं। रसोइयों ने सरकार से आग्रह किया है कि 2025 के बजट सत्र में उनके न्यूनतम वेतन में तत्काल वृद्धि की जाए।

समय पर वेतन भुगतान की अपील

महासंघ का तर्क है कि यदि सरकार श्रम आयुक्त द्वारा तय की गई न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन करती है, तो केंद्र सरकार से अतिरिक्त आर्थिक सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली सरकार ने पिछले 8 वर्षों से इस नियम को लागू नहीं किया, जबकि पूर्व की भाजपा सरकार हर 5 वर्षों में मजदूरी दर में संशोधन करती थी।
रसोइयों ने यह भी मांग की है कि उनका मासिक वेतन प्रत्येक माह एक निश्चित तिथि तक भुगतान किया जाए। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की गई है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home