CG News : गुन कवाड़ करेंगी सांसारिक जीवन का त्याग, 9 अगस्त को लेंगी दीक्षा

CG News : गुन कवाड़ करेंगी सांसारिक जीवन का त्याग, 9 अगस्त को लेंगी दीक्षा

CG News : गुन कवाड़ करेंगी सांसारिक जीवन का त्याग, 9 अगस्त को लेंगी दीक्षा

CG News : धमतरी जिले की मूल निवासी गुन कवाड़ (आयु 21 वर्ष) सांसारिक जीवन को त्यागकर जैन साध्वी जीवन को अपनाने जा रही हैं। उनका दीक्षा समारोह आगामी 9 अगस्त को राजस्थान के देशनोक में आयोजित होगा। यह पावन अवसर आचार्य 1008 श्री रामलाल जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

गुन कवाड़, कोंडागांव निवासी मोहनलाल कोटडिया की नातीन तथा रिंकू कवाड़ व ऋषि कवाड़ की सुपुत्री हैं। उन्होंने बचपन से ही धर्म, ध्यान और साधना में रुचि ली है। अपने नाना-नानी और माता-पिता के मार्गदर्शन में उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग को अपनाया।

धर्म और ध्यान की ओर

वर्तमान में कोंडागांव में आचार्य रामलाल जी महाराज के आज्ञानुवर्ती साध्वीगण का चातुर्मास चल रहा है। इसमें साध्वी श्रुतशिला जी, जिनेन्द्र श्री जी, प्रतीक्षा श्री जी और सुपदम श्री जी सम्मिलित हैं। स्थानीय जैन समाज उनके प्रवचनों और उपासना का लाभ ले रहा है।

जैन समाज के अध्यक्ष हरीश गोलछा और वरिष्ठ सदस्य विजयलाल कोटडिया ने गुन कवाड़ की दीक्षा को मोक्षमार्ग की ओर एक निर्णायक कदम बताया। दीक्षा समारोह में समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मुमुक्षु गुन जी को तप और त्याग के मार्ग पर दृढ़ रहने का आशीर्वाद दिया।

समाज के गणमान्य सदस्यों – शांतिलाल सुराना, मांगी सुराना, उत्तम कोटडिया, महेन्द्र सुराना आदि – ने गुन जी के आध्यात्मिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home