CG News: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में, दो नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा

CG News: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में, दो नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा

CG News: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में, दो नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा

CG News: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव इन दिनों प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच में एक नामांकन रद्द हो गया, जिसके बाद अब अध्यक्ष पद की दौड़ में 17 उम्मीदवार रह गए हैं, हालांकि मुख्य मुकाबला शैलेंद्र बंजारे और सत्येंद्र चेलक के बीच माना जा रहा है.

आर्य भगत का नामांकन हुआ निरस्त

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आर्य भगत का नामांकन निर्धारित आयु सीमा पूरी नहीं करने के कारण निरस्त कर दिया गया, नियमों के अनुसार वर्ष 1990 के बाद जन्मे उम्मीदवार ही चुनाव लड़ने के पात्र हैं, नामांकन रद्द होने के बाद अब बाकी उम्मीदवारों के बीच मुकाबला जारी है.

शैलेंद्र बंजारे मजबूत दावेदार

बलौदाबाजार के रसेड़ा गांव निवासी शैलेंद्र बंजारे वर्ष 2022 से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं, वे 2025 में जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए, इससे पहले एनएसयूआई में कॉलेज अध्यक्ष और प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, संगठन में सक्रियता के कारण उन्हें प्रमुख दावेदार माना जा रहा है.

सत्येंद्र चेलक को नेताओं का समर्थन

सत्येंद्र चेलक को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का करीबी माना जाता है, दोनों नेताओं के समर्थन की चर्चाओं के चलते चुनाव और दिलचस्प हो गया है, राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस के अलग अलग शक्ति केंद्रों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई से जोड़कर देख रहे हैं.

ऑनलाइन वोटिंग से होगा फैसला

प्रदेश अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन मतदान जारी है, अंतिम फैसला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वोट से होगा, फिलहाल चर्चा शैलेंद्र बंजारे और सत्येंद्र चेलक के बीच मुकाबले की है, हालांकि अंतिम परिणाम चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से मारी बाजी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home