CG News: कलेक्टर के आदेश से तीन पर्वों पर मिलेगा अवकाश

CG News: कलेक्टर के आदेश से तीन पर्वों पर मिलेगा अवकाश

रायगढ़: रायगढ़ जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार जिले में तीन प्रमुख धार्मिक अवसरों पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

किन तिथियों को रहेगा अवकाश

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार –

  • 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को रथयात्रा के अवसर पर

  • 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महानवमी के दिन

  • 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर

जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इन संस्थानों पर नहीं होगा प्रभाव

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश कोषालय, उप-कोषालय और बैंकिंग सेवाओं पर लागू नहीं होगा। इन विभागों में कामकाज सामान्य दिनों की तरह संचालित रहेगा।

सभी विभागों को निर्देश

कलेक्टर कार्यालय ने सभी शासकीय कार्यालयों और संबंधित विभागों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि निर्धारित तिथियों पर कार्य व्यवस्था स्पष्ट बनी रहे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधि से मचा हड़कंप

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *