CG News: NGT की सख्ती, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम समेत तीन बड़े स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर रोक

CG News: NGT की सख्ती, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम समेत तीन बड़े स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर रोक

CG News: NGT की सख्ती, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम समेत तीन बड़े स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर रोक

CG News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, NGT ने पर्यावरणीय नियमों के पालन में कथित लापरवाही को लेकर देश के तीन प्रमुख स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर अंतरिम रोक लगा दी है. इनमें रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम और मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम शामिल हैं. यह रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.

पर्यावरणीय निर्देशों के पालन पर उठे सवाल

NGT के अनुसार, वर्ष 2021 में इन स्टेडियमों को भूजल उपयोग, एसटीपी के शोधित जल के इस्तेमाल और वर्षा जल संचयन जैसी व्यवस्थाओं के पालन को लेकर निर्देश दिए गए थे. संबंधित एजेंसियों से अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी गई थी, लेकिन तय समय में संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई.

17 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

2 जुलाई 2026 को हुई सुनवाई के दौरान NGT की पीठ ने कहा कि देश के कई हिस्सों में जल संकट गंभीर होता जा रहा है. ऐसे में पर्यावरणीय नियमों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है. ट्रिब्यूनल ने केंद्रीय भूजल प्राधिकरण, CGWA को नए तथ्यों के आधार पर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त 2026 को होगी.

रायपुर स्टेडियम पर पहले भी लगा था जुर्माना

जानकारी के अनुसार, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर पहले 1 लाख 25 हजार रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया था. तय समय पर राशि जमा नहीं होने के कारण मामला और गंभीर हो गया. इसके बाद NGT ने स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश दिया.

प्रशासनिक लापरवाही भी आई चर्चा में

मामले में यह भी सामने आया कि जुर्माना जमा करने की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी. इस घटनाक्रम ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं. अब सभी की नजर 17 अगस्त की सुनवाई पर है, जहां अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 626 करोड़ रुपये से अधिक हुए ट्रांसफर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home