CG News: महादेव सट्टा एप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 940 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच, जांच का दायरा बढ़ा

CG News: महादेव सट्टा एप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 940 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच, जांच का दायरा बढ़ा

CG News: महादेव सट्टा एप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 940 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच, जांच का दायरा बढ़ा

CG News: महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय, ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 940 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है. जांच एजेंसी के अनुसार यह संपत्तियां कारोबारी विकास गर्ग और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों के नियंत्रण में बताई गई हैं. इस कार्रवाई को अब तक की सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है.

महंगी प्रॉपर्टी, जमीन और निवेश हुए अटैच

ED की कार्रवाई में आवासीय संपत्तियां, भूखंड, कंपनियों के शेयर और विभिन्न वित्तीय निवेश शामिल हैं. जांच एजेंसी का दावा है कि इन संपत्तियों का संबंध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से अर्जित धन से है. कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर यह कदम उठाया गया.

शेल कंपनियों के जरिए धन को वैध बनाने का आरोप

जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी से अर्जित रकम को वैध दिखाने के लिए कई शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया. ED के अनुसार, इस नेटवर्क का संचालन विदेश से किया जा रहा था और पैनल सिस्टम के माध्यम से देशभर में इसका विस्तार किया गया. जांच एजेंसी वित्तीय लेन-देन और निवेश के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

कई राज्यों की FIR बनी जांच का आधार

महादेव सट्टा एप मामले की जांच छत्तीसगढ़ में दर्ज प्रकरणों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में दर्ज शिकायतों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है. विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं और दस्तावेजों को भी जांच में शामिल किया गया है.

3800 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, अब तक इस मामले में सात प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं. रायपुर स्थित विशेष PMLA कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. ED का कहना है कि अब तक कुल 3800 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि मामले की जांच अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: NGT की सख्ती, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम समेत तीन बड़े स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर रोक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home