CG News: सुशासन तिहार शिविर में भड़के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रेंजर को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

CG News: सुशासन तिहार शिविर में भड़के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रेंजर को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

CG News: सुशासन तिहार शिविर में भड़के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रेंजर को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

CG News: रायपुर के गोबरा नवापारा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज नजर आए। एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई के दौरान संबंधित रेंजर के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

रेंजर के खिलाफ सस्पेंशन की मांग

शिविर में कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण से जुड़ा मामला सामने आया। वन विभाग की आपत्ति और संबंधित रेंजर की गैरमौजूदगी पर सांसद ने कहा कि जनता की समस्याएं सुनने के लिए आयोजित शिविर में अधिकारी का अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने शोकॉज नोटिस जारी कर रेंजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सांसद की नाराजगी और कार्रवाई के निर्देश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बृजमोहन अग्रवाल अधिकारियों को जिम्मेदारी और जवाबदेही का पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं।

7 दिनों में आवेदन निपटाने के निर्देश

शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदन और शिकायतें सामने आईं। सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सात दिनों के भीतर किया जाए। तय समय सीमा में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

जमीन विवाद के मामलों पर भी हुई सुनवाई

कार्यक्रम के दौरान हरिहर हाई स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण और नवापारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आरक्षित भूमि से जुड़े मामले भी उठाए गए। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पटवारी, आरआई और तहसीलदार को मंच पर बुलाकर जवाब मांगा गया।

लंबित मामलों के जल्द समाधान के निर्देश

सांसद ने राजस्व अधिकारियों को जमीन संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में ट्रैफिक की बढ़ेगी परेशानी, 18 जून तक बंद रहेगा गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home