CG News :मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने की हत्या,आरोपी हिरासत में
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने मामूली विवाद को लेकर अपने हीं दोस्त की हत्या कर दी , घटना की जानकारी पर परिजन घटनास्थल पर पंहुचे और पुलिस को सूचना दी |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल,मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां दो युवक दुर्गा पंडाल के पास बैठे हुए थे, तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी दिनेश कुमार सूर्यवंशी ने अपने हीं दोस्त कमलेश सूर्यवंशी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद कमलेश खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया, घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को दी |
मानसिक रूप से विक्षिप्त था युवक
परिजनों द्वारा घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पंहुचते हीं युवक की मृत्यु हो गई, इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ में पता चला कि, आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका इलाज चल रहा है , पुलिस आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर पूछताछ कर रही है |