CG News: अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत, लापरवाही पर 4 कर्मचारी निलंबित, जांच के आदेश

CG News: अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत, लापरवाही पर 4 कर्मचारी निलंबित, जांच के आदेश

CG News: अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत, लापरवाही पर 4 कर्मचारी निलंबित, जांच के आदेश

CG News: अंबिकापुर के संजय वन वाटिका में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि, 4-5 कुत्ते बाड़े में घुस गए और हिरणों पर हमला कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में वन्यजीवों की जान चली गई.

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

इस गंभीर घटना को देखते हुए मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर ने सख्त रुख अपनाया है, वन वाटिका के प्रभारी सहित चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, निलंबित अधिकारियों में अशोक सिन्हा, ममता परते, प्रतिमा लकड़ा और बिंदु सिंह शामिल हैं, इन पर वन्यजीव संरक्षण में लापरवाही का आरोप लगाया गया है.

कई प्रजातियों के हिरण बने शिकार

इस घटना में कोटरा, चीतल और चौसिंघा प्रजाति के हिरणों की मौत हुई है, मृतकों में नर और मादा दोनों शामिल हैं, बाद में एक और हिरण की मौत की भी पुष्टि हुई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई, मामले में यह भी सामने आया है कि, प्रबंधन ने घटना को छिपाने की कोशिश की। 14 हिरणों के शवों को जंगल के पीछे ले जाकर जलाने के प्रमाण मिले हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.

जांच के आदेश

घटना की जानकारी मिलने पर डीएफओ अभिषेक जोगावत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, मामले की जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जिसे दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, विशेषज्ञों का मानना है कि, समय रहते निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते, तो इस हादसे को रोका जा सकता था, अब वन विभाग से अपेक्षा है कि, वह सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर रेल मंडल में शुरू होगा ‘कुली ऐप’, स्टेशन पहुंचने से पहले ही मिलेगी सेवा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *