CG News: रायपुर रेल मंडल में शुरू होगा ‘कुली ऐप’, स्टेशन पहुंचने से पहले ही मिलेगी सेवा

CG News: रायपुर रेल मंडल में शुरू होगा ‘कुली ऐप’, स्टेशन पहुंचने से पहले ही मिलेगी सेवा

CG News: रायपुर रेल मंडल में शुरू होगा ‘कुली ऐप’, स्टेशन पहुंचने से पहले ही मिलेगी सेवा

CG News: छत्तीसगढ़ में रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है, अब यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ही मोबाइल ऐप के जरिए कुली बुक कर सकेंगे, जिससे यात्रा और आसान हो जाएगी.

ऐप से होगी कुली बुकिंग

रायपुर रेल मंडल में प्रस्तावित इस नए ऐप के जरिए यात्रियों को कुलियों की लिस्ट, प्रोफाइल, रेटिंग और फीडबैक जैसी जानकारी मिलेगी, यात्री अपनी पसंद के अनुसार कुली बुक कर सकेंगे, इस ऐप से यात्रियों को स्टेशन पर कुली ढूंढने या मोलभाव करने की जरूरत नहीं होगी, ऑनलाइन पेमेंट और पारदर्शी व्यवस्था से समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

सुरक्षा और भरोसा बढ़ेगा

ऐप के जरिए केवल रजिस्टर्ड और वेरिफाइड कुली ही उपलब्ध होंगे, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षा और भरोसा मिलेगा, यात्री को ऐप में ट्रेन, कोच, सीट नंबर और लगेज की जानकारी भरनी होगी, इससे कुली पहले से तैयार रहेगा और जरूरत पड़ने पर लगेज गाड़ी की व्यवस्था भी करेगा.

अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी

इस ऐप में दवाई और भोजन जैसी जरूरतों के लिए भी विकल्प दिए जाएंगे, जिससे यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिल सकेंगी, रेलवे इस ऐप को शुरू करने से पहले यात्रियों से सर्वे करा रहा है, इसमें सुविधा, पारदर्शिता और उपयोगिता से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं, रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ऐप जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों की यात्रा और अधिक सुविधाजनक और डिजिटल हो जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 सफल: 9235 प्रतिभागी, विदेशी धावकों के साथ सरेंडर्ड नक्सलियों की भागीदारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home