CG News: पंजाब से रायपुर तक हेरोइन सप्लाई करने वाला सिंडिकेट बेनकाब, 4 तस्कर गिरफ्तार

CG News: पंजाब से रायपुर तक हेरोइन सप्लाई करने वाला सिंडिकेट बेनकाब, 4 तस्कर गिरफ्तार

CG News: पंजाब से रायपुर तक हेरोइन सप्लाई करने वाला सिंडिकेट बेनकाब, 4 तस्कर गिरफ्तार

CG News: पाकिस्तान बॉर्डर से हेरोइन लाकर रायपुर में बेचने वाले अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा हुआ है, छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब से 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है, आरोपी पाकिस्तान से सटे इलाकों से 1200-1300 रुपए प्रति ग्राम की दर से हेरोइन खरीदते थे और ट्रक ड्राइवरों की मदद से रायपुर पहुंचाते थे, जहां इसे 6000-8000 रुपए प्रति ग्राम में बेचा जाता था.

कुरियर के जरिए पहुंचती थी ड्रग्स

रायपुर पहुंचने के बाद हेरोइन को कुरियर पार्सल के जरिए ग्राहकों के घर तक भेजा जाता था, तस्कर पार्सल भेजने के बाद वीडियो बनाकर खरीदारों को भेजते थे, पुलिस ने कवलजीत सिंह पन्नू, तरसेम सिंह, विक्की सिंह और जनक राज को पंजाब से गिरफ्तार किया है, इनके पास से 12 ग्राम हेरोइन, पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं.

4 चरणों में पुलिस की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों में कवलजीत सिंह पन्नू को मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है, जो सीधे बॉर्डर एरिया से हेरोइन लाता था, वह पहले भी जेल जा चुका है, पुलिस ने 4 चरणों में ऑपरेशन चलाया, पहले स्थानीय सप्लायर्स को पकड़ा, फिर कॉल डिटेल्स से नेटवर्क ट्रेस किया, इसके बाद ट्रांसपोर्ट चैनल पकड़ा और आखिर में पंजाब से मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया.

पहले भी हुआ था बड़ा खुलासा

3 महीने पहले भी रायपुर पुलिस ने 9 सप्लायर्स को गिरफ्तार कर 80 लाख की हेरोइन जब्त की थी, उस वक्त भी पंजाब से जुड़ा 1600 किमी लंबा नेटवर्क सामने आया था, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: गरियाबंद के फूलझर में जल संकट गहराया, टंकी बंद होने से ग्रामीण परेशान, 2KM दूर से ला रहे पानी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home