CG News :लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी फरार

CG News :लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी फरार

CG News :लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी फरार

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी की, पीड़ित को ठगी का एहसास होने पर उन्होने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है|

जानकारी के मुताबिक

दरअसल,मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है,जहां नेचर सिटी सकरी में एक मेडिकल व्यापारी ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उनके साथ ठगी हुई है, मामला सामने आने पर पुलिस ने मेडिकल व्यापारी से मामले की पूछताछ की तो, पीड़ित व्यापारी ने बताया कि, 12 फरवरी को उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया था, बात करने पर आरोपी ने बताया कि, वो एक निजी फाइनेंस कम्पनी का कर्मचारी है और आगे बातचीत में उसने बताया कि,उन्हें प्रधानमंत्री समृद्धि योजना के तहत 50 लाख का लोन मिल सकता है, आरोपी ने उन्हें अपनी बातों के झांसे में फंसाया और दस्तावेज मांगे, जिस पर उन्होंने दस्तावेज आरोपी को व्हाट्सएप पर भेज दिए, इसके बाद आरोपी ने प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 19 हजार 900 रुपए मांगे और इसके बाद लोन इंश्योरेंस के नाम पर 35 हजार 700 रुपए मांगे और आगे भी अलग-अलग चार्जेस के नाम पर पैसे मांगे, इस तरह उन्होंने आरोपी को कुल 73 लाख रुपए दिए, लेकिन इसके बाद भी उन्हें लोन नहीं मिला तो उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई |

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान!”मुस्लिम की बहन न बनें”, नेहरू पर भी तीखी टिप्पणी

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, साथ हीं आरोपी के द्वारा दिए बैंक खाते और मोबाइल नंबर की भी जांच की जा रही है |

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home