CG News: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, दुर्ग-बिलासपुर में छापेमारी, भारतमाला मुआवजा घोटाले से जुड़े तार खंगाले

CG News: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, दुर्ग-बिलासपुर में छापेमारी, भारतमाला मुआवजा घोटाले से जुड़े तार खंगाले

CG News: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, दुर्ग-बिलासपुर में छापेमारी, भारतमाला मुआवजा घोटाले से जुड़े तार खंगाले

CG News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग में ‘अमर इंफ्रा’ से जुड़े कारोबारी और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर और दफ्तर पर छापा मारा। यहां उनकी कई कंपनियों के वित्तीय दस्तावेज और निवेश रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

भिलाई और बिलासपुर में भी जांच जारी

भिलाई में गोविंद मंडल के निवास और फैक्ट्री में भी जांच चल रही है। वहीं बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और ‘श्री राम ज्वेलर्स’ पर ED के 10 से ज्यादा अधिकारी जांच में जुटे हैं।

शराब घोटाले से जुड़े तार

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल के नेटवर्क की जांच से जुड़ी है। वह अनवर ढेबर का करीबी बताया जाता है और कारोबारी विवेक अग्रवाल का भाई है।

कई कंपनियों के दस्तावेज खंगाले

चतुर्भुज राठी की अमर इंफ्रास्ट्रक्चर, अमर महाबीर कोल माइंस और अन्य कंपनियां सड़क-पुल निर्माण, मॉल प्रोजेक्ट और कोयला खनन से जुड़ी बताई जा रही हैं। ED इन कंपनियों के वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

भारत माला प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला

भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले में भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि नेताओं ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर जमीन खरीदकर मुआवजा लिया।

पटवारी-आरआई और अधिकारियों पर शिकंजा

जांच में सामने आया है कि पटवारी और राजस्व निरीक्षकों ने मुआवजा प्रकरण तैयार कर आगे बढ़ाए, जिन पर कलेक्टरों की मंजूरी के बाद भुगतान हुआ, ED 12 जिलों के तत्कालीन कलेक्टरों की भूमिका की जांच कर रही है। इनमें रायपुर, कोरबा, धमतरी, बिलासपुर और दुर्ग शामिल हैं। कुछ अधिकारियों पर कमीशन लेने के आरोप भी लगे हैं।

EOW की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने इस मामले में FIR दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एसडीएम, पटवारी, आरआई और प्रॉपर्टी डीलर शामिल हैं, ED अब पूर्व मंत्रियों, विधायकों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं की भूमिका की जांच कर रही है। करीब दो दर्जन प्रॉपर्टी डीलर और बिचौलियों के नाम भी सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में पानी के लिए संघर्ष, दिव्यांग महिला का घुटनों के बल सड़क पार करते वीडियो वायरल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home