CG News: बस्तर में पानी के लिए संघर्ष, दिव्यांग महिला का घुटनों के बल सड़क पार करते वीडियो वायरल

CG News: बस्तर में पानी के लिए संघर्ष, दिव्यांग महिला का घुटनों के बल सड़क पार करते वीडियो वायरल

CG News: बस्तर में पानी के लिए संघर्ष, दिव्यांग महिला का घुटनों के बल सड़क पार करते वीडियो वायरल

CG News: बस्तर जिले के जामगुड़ा गांव से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक दिव्यांग महिला घुटनों के बल सड़क पार करते हुए सिर पर पानी का बर्तन लेकर जाती दिखाई दे रही है।

हर दिन पानी के लिए ‘जंग’

यह महिला दुलमा कश्यप हैं, जिनके लिए हर दिन पानी लाना किसी संघर्ष से कम नहीं। चलने-फिरने में असमर्थ दुलमा को करीब 200 मीटर दूर हैंडपंप या निजी बोरवेल तक पहुंचने के लिए व्यस्त सड़क पार करनी पड़ती है।

सूखी टंकी, बंद पड़ी योजनाएं

गांव में वर्षों पहले बनी ओवरहेड पानी टंकी आज भी सूखी खड़ी है। पाइपलाइन और नल कनेक्शन अधूरे हैं, जबकि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कनेक्शन भी काम नहीं कर रहे, गांव में सात हैंडपंप बताए जाते हैं, लेकिन अधिकांश खराब हैं या उनमें पानी बेहद कम निकलता है। ऐसे में पूरे गांव को सीमित स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

सरकारी मदद भी बनी बेकार

दुलमा कश्यप को समाज कल्याण विभाग की ओर से बैटरी से चलने वाली त्रिचक्र वाहन मिली थी, लेकिन अब वह खराब हो चुकी है। मरम्मत के लिए उन्हें दफ्तर जाने को कहा जाता है, लेकिन संसाधनों और जानकारी के अभाव में यह संभव नहीं हो पा रहा।

जमीनी हकीकत बनाम सरकारी दावे

‘हर घर जल’ और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के दावे जामगुड़ा में खोखले नजर आते हैं। यहां योजनाएं कागजों में जरूर चल रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अधिकारियों को बिना पदोन्नति मिलेगा उच्चतर वेतनमान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home