CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती में घूसखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, जनपद CEO समेत तीन गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती में घूसखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, जनपद CEO समेत तीन गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती में घूसखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, जनपद CEO समेत तीन गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

12 लाख के चेक के बदले मांगी रिश्वत

मामला प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत विकास कार्यों से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार ग्राम लिमतरा की सरपंच के प्रतिनिधि अरुण कुमार भारद्वाज ने आरोप लगाया कि 20 लाख रुपये की स्वीकृत राशि में से 8 लाख रुपये पहले ही जारी किए जा चुके थे, जबकि 12 लाख रुपये का चेक जारी होना बाकी था।
इसी चेक को जारी करने के बदले जनपद पंचायत CEO निखिल कश्यप और बाबू अविनाश ठाकुर द्वारा 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए मामले की जानकारी ACB बिलासपुर को दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की, जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी अविनाश ठाकुर ने अपने कार्यालय के चपरासी लच्छन भानु के माध्यम से पहले ही 1 लाख रुपये की पहली किस्त ले ली थी और बाकी 1 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

रंगे हाथों गिरफ्तारी

पुख्ता सबूत मिलने के बाद एसीबी ने सोमवार को जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर सवाल, मंगलसूत्र को लेकर मचा विवाद, विभाग ने किया खंडन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.