CG News: उर्वशी पलांडुरकर के वीडियो से शुरू हुआ विवाद, Gen-Z और राजनीति पर छिड़ी चर्चा

CG News: उर्वशी पलांडुरकर के वीडियो से शुरू हुआ विवाद, Gen-Z और राजनीति पर छिड़ी चर्चा

CG News: उर्वशी पलांडुरकर के वीडियो से शुरू हुआ विवाद, Gen-Z और राजनीति पर छिड़ी चर्चा

CG News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है, प्रदर्शन के दौरान कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला सियासी बहस में बदल गया.

BJP की सोशल मीडिया पोस्ट पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई, पोस्ट में उर्वशी पलांडुरकर की तस्वीर के साथ Gen-Z को लेकर टिप्पणी की गई, वहीं दूसरी तस्वीर में एक सम्मानित छात्रा का जिक्र करते हुए लोगों से सवाल पूछा गया कि वे किस तरह के Gen-Z को चुनेंगे.

उर्वशी ने जताई नाराजगी

पोस्ट सामने आने के बाद उर्वशी पलांडुरकर ने वीडियो जारी कर कहा कि उनकी तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया, उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पुराने राजनीतिक नैरेटिव से खुद को नहीं जोड़ती और सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने में सक्षम है.

विपक्ष ने BJP पर साधा निशाना

इस पूरे मामले को लेकर विपक्षी दलों ने बीजेपी पर हमला बोला है, विपक्ष का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई, लेकिन इसके बाद बीजेपी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

सोशल मीडिया और राजनीति पर नई बहस

वायरल वीडियो और बीजेपी की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया के इस्तेमाल, अभिव्यक्ति और राजनीतिक नैरेटिव को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है, फिलहाल यह मामला राजनीतिक गलियारों में बहस का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में 45 करोड़ के नकली नोट का सौदा, 1.13 करोड़ लेकर आरोपी फरार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *