CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक, बिना अनुमति अवकाश पर सख्ती

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक, बिना अनुमति अवकाश पर सख्ती

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक, बिना अनुमति अवकाश पर सख्ती

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अगले तीन महीनों तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय जनगणना और सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

बिना अनुमति छुट्टी पर सख्त प्रतिबंध

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। ऐसा करने पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

इमरजेंसी में भी देनी होगी सूचना

आकस्मिक स्थिति में भी कर्मचारियों को फोन या डिजिटल माध्यम से पहले सूचना देना अनिवार्य होगा। बाद में कार्यालय पहुंचकर इसकी लिखित पुष्टि करनी होगी, यदि कोई कर्मचारी लंबी छुट्टी पर जाता है, तो उसे पहले अपने कार्यों का प्रभार किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को सौंपना जरूरी होगा, ताकि कामकाज प्रभावित न हो।

सख्ती से पालन के निर्देश

सरकार ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, सरकार का मानना है कि इस फैसले से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और बड़े सरकारी कार्यक्रम समय पर पूरे हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें : CG News: नारायणपुर में तोते को उतारने के लिए फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल, पानी की बर्बादी पर उठे सवाल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.