CG News: रायपुर में घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सड़कों के नीचे बिछेगा नया नेटवर्क

CG News: रायपुर में घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सड़कों के नीचे बिछेगा नया नेटवर्क

CG News: रायपुर में घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सड़कों के नीचे बिछेगा नया नेटवर्क

CG News: राजधानी रायपुर में अब पानी की तरह गैस भी पाइपलाइन के जरिए घर-घर पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जोन स्तर पर सर्वे के बाद काम शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के लिए भारत पेट्रोलियम मंत्रालय ने हरियाणा सिटी गैस कंपनी को अधिकृत किया है।

जल्द शुरू होगा काम

नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक में आयुक्त विश्वदीप ने अधिकारियों और एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की समीक्षा की। निर्देश दिए गए कि गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य इस तरह किया जाए कि मौजूदा पानी पाइपलाइन को कोई नुकसान न पहुंचे।

आधुनिक तकनीक से होगा काम

गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जिससे सड़कों और गलियों की खुदाई न्यूनतम होगी। यह तकनीक अंडरग्राउंड बिजली केबलिंग की तरह काम करेगी।

अभी प्रारंभिक चरण में योजना

फिलहाल यह योजना शुरुआती दौर में है। एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि काम शुरू करने से पहले नगर निगम से एनओसी लेकर निर्धारित शुल्क जमा किया जाए।

लोगों को मिलेंगे कई फायदे

• सिलेंडर बुकिंग और इंतजार से छुटकारा
• 24×7 लगातार गैस सप्लाई
• LPG के मुकाबले सस्ती और ज्यादा सुरक्षित व्यवस्था
• लीकेज कंट्रोल और मॉनिटरिंग सिस्टम से बेहतर सुरक्षा
• प्रदूषण में कमी

कैसे पहुंचेगी गैस घर तक?

मुख्य गैस पाइपलाइन से गैस शहर तक लाई जाएगी और फिर छोटी पाइपलाइनों के जरिए कॉलोनियों और घरों तक पहुंचाई जाएगी।
इस योजना के लागू होने के बाद रायपुर के लोगों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस सप्लाई का लाभ मिलेगा, जिससे शहर की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक, बिना अनुमति अवकाश पर सख्ती

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.