CG News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, 14 FIR मामलों में सुनवाई जारी

CG News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, 14 FIR मामलों में सुनवाई जारी

CG News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, 14 FIR मामलों में सुनवाई जारी

CG News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा विवाद और कथित आपत्तिजनक बयान मामले में 3 महीने की अंतरिम जमानत प्रदान की है।

कई थानों में मामला

अमित बघेल के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा, कोतवाली और देवेंद्र नगर सहित कई थानों में कुल 14 FIR दर्ज हैं। उन पर विवादित बयान देने और सामाजिक भावनाओं को आहत करने के आरोप हैं।

कोर्ट की सख्त शर्तें

हाईकोर्ट ने जमानत देते समय सख्त शर्तें भी लगाई हैं, जिनमें रायपुर शहर में रहने पर रोक शामिल है। हालांकि, उन्हें अदालत में पेशी के लिए आने की अनुमति दी गई है।

छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा विवाद

करीब 5 महीने पहले वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित की गई थी। इसी घटना के बाद दिए गए बयान को लेकर विवाद बढ़ा और विभिन्न समाजों में आक्रोश फैल गया।

बयान को लेकर विवाद

अमित बघेल के बयान को लेकर अग्रवाल और सिंधी समाज में नाराजगी देखने को मिली थी, जिसके बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन हुए और सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी, रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में लोगों ने प्रदर्शन किया और सार्वजनिक माफी तथा कार्रवाई की मांग उठाई थी।

यह भी पढ़ें : CG News: तेलंगाना में नक्सल कमांडर सोढी केशा ने साथियों संग किया सरेंडर, दक्षिण बस्तर नेटवर्क पर बड़ा असर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.