CG News : प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला? पांडातराई के पार्षद पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत
CG News : कवर्धा जिला मुख्यालय से लगे पांडातराई नगर पंचायत का वार्ड क्रमांक 10 एक बार फिर विवादों में है। इस बार कांग्रेस के पार्षद प्रदीप जायसवाल पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ा घोटाला करने का गंभीर आरोप सामने आया है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पार्षद ने गरीब हितग्राही के नाम पर योजना का लाभ लेते हुए अपनी पत्नी सरिता जायसवाल के नाम पर आवास स्वीकृत करवा लिया। इसके साथ ही सरकारी राशि का दुरुपयोग करते हुए पद और प्रभाव का दुरुपयोग किया गया है।
गरीब आदिवासी की जमीन पर बना आवास?
शिकायत में कहा गया है कि वार्ड 4 के एक गरीब आदिवासी परिवार की कृषि भूमि — खसरा नंबर 400/1, रकबा 0.03 हेक्टेयर, जो असल में चंदूलाल और सुंदरबाई के नाम पर दर्ज है — को आपसी सौदेबाजी बताकर कब्जा कर लिया गया। इसके बाद उस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य पार्षद की पत्नी के नाम से कराया गया।
रेल की सीटी में गूंजेगा विकास का स्वर, बस्तर का बदलता चेहरा
चखना सेंटर’ बना आवास?
शिकायतकर्ताओं — सागर कोरी, पुष्पेंद्र पटेल, जसबीर सलूजा व अन्य स्थानीय नागरिकों — का यह भी कहना है कि योजना के तहत बने इस आवास का उपयोग शराब सेवन और चखना सेंटर के रूप में हो रहा है, जो योजना की मूल भावना का घोर अपमान है।शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि अब तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि या ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पार्षद की सफाई: आरोप निराधार
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्षद प्रदीप जायसवाल ने कहा, “मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। किसी गरीब की जमीन पर आवास निर्माण नहीं हुआ है।”
यह भी पढ़े : CG News : ऑनलाइन प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधीक्षकों पर गिरी गाज