CG News: आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों में पेश होंगे 8 विधेयक

CG News: आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों में पेश होंगे 8 विधेयक

CG News: आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों में पेश होंगे 8 विधेयक

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. यह सत्र 17 जुलाई तक चलेगा, जिसमें कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी. पांच दिवसीय सत्र के दौरान सरकार आठ विधेयक सदन में पेश करेगी. पहले दिन से ही कई अहम मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना जताई जा रही है.

तीजन बाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि

सत्र के पहले दिन की कार्यवाही दिवंगत पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगी. इसके बाद प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री टंकराम वर्मा और केदार कश्यप विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे.

ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

पहले दिन दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी सदन में चर्चा का विषय बनेंगे. विधायक अजय चंद्राकर प्रदेश की पुरातात्विक धरोहरों और ऐतिहासिक वस्तुओं के संरक्षण का मुद्दा उठाएंगे. वहीं विधायक ब्यास कश्यप परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे.

सदन में रखे जाएंगे कई अहम दस्तावेज

कार्यवाही के दौरान फरवरी-मार्च 2026 के प्रश्नों के पूर्ण उत्तर, पूर्व में सदन में प्रस्तुत सूचनाएं और अन्य आधिकारिक दस्तावेज पटल पर रखे जाएंगे. इसके अलावा राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयकों तथा राष्ट्रपति और राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त विधेयकों की जानकारी भी सदन के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी.

कई अहम मुद्दों पर हो सकती है गर्मागर्म बहस

मानसून सत्र के दौरान सरकार कुल आठ विधेयक पेश करेगी. वहीं, विभिन्न जनहित और क्षेत्रीय विषयों से जुड़े 1033 प्रश्नों के जवाब भी सरकार को देने होंगे. नकटी गांव सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. सत्र के दौरान सरकार की योजनाओं, नीतियों और प्रशासनिक कार्यों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन नए DCP की हुई नियुक्ति

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home