CG News : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को मिला सम्मान, पदोन्नति के नए अवसर खुलें

CG News : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को मिला सम्मान, पदोन्नति के नए अवसर खुलें

CG News : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को मिला सम्मान, पदोन्नति के नए अवसर खुलें

CG News : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न विषयों के 1227 व्याख्याता शिक्षकों के लिए पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। इन व्याख्याताओं की पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी।

किन विषयों के व्याख्याताओं को मिला लाभ?

यह पदोन्नति हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और वाणिज्य जैसे मुख्य विषयों के व्याख्याताओं को कवर करती है। यह राज्य सरकार की शिक्षकों को उनके प्रदर्शन, वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर समय पर करियर के अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

साय सरकार की रणनीति: कैसे छत्तीसगढ़ बन रहा है मलेरिया मुक्त, स्वस्थ और सशक्त?

एक वर्ष में 7000 पदों पर पदोन्नति

स्कूल शिक्षा विभाग ने पिछले एक वर्ष में शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए हैं। विभाग द्वारा जिला एवं संभाग स्तर पर लगभग 7000 पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न की गई है। इसके अतिरिक्त, स्कूलों में प्रयोगात्मक शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 2621 सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) की सीधी भर्ती भी काउंसलिंग के माध्यम से की गई है।

प्राचार्यों की पदोन्नति और आगे की योजना

स्कूल शिक्षा विभाग ने 30 अप्रैल को लगभग 2900 प्राचार्यों के पदोन्नति आदेश पहले ही जारी कर दिए थे। अब, टी संवर्ग के इन पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना भी जल्द ही काउंसलिंग के ज़रिए होगी, जिससे पारदर्शिता और आवश्यकता के आधार पर तैनाती सुनिश्चित की जा सके। वहीं, ई संवर्ग के प्राचार्यों का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, जिस पर न्यायालय के निर्णय के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : CG News : बस्तर से अंबिकापुर तक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, नेताओं में दिखी फूट

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home