CG News : बिरगांव CHC में लापरवाही से गई प्रसूता की जान, परिजनों ने किया अस्पताल और थाने में हंगामा

CG News : बिरगांव CHC में लापरवाही से गई प्रसूता की जान, परिजनों ने किया अस्पताल और थाने में हंगामा

CG News : बिरगांव CHC में लापरवाही से गई प्रसूता की जान, परिजनों ने किया अस्पताल और थाने में हंगामा

CG News : बिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दर्दनाक लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ डिलीवरी के 12 घंटे बाद 22 वर्षीय साक्षी निषाद की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी और वार्ड ब्वॉय की लापरवाही के कारण यह घटना हुई।परिजनों के अनुसार, साक्षी को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ दोपहर करीब 2 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद से ही वह लगातार तेज दर्द की शिकायत कर रही थी, लेकिन मौजूद स्टाफ ने उसे नजरअंदाज किया।

डॉक्टर नदारद, वार्ड ब्वॉय ने लगाया इंजेक्शन

रात करीब 2 बजे साक्षी की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बताया कि बार-बार डॉक्टर को बुलाने की मांग की गई, लेकिन वार्ड ब्वॉय ने खुद ही इंजेक्शन दिया और पानी पिलाया, जिसके पांच मिनट बाद ही साक्षी की साँस फूलने लगी और वह बेहोश हो गई।
स्थिति बिगड़ती देख साक्षी को मेकाहारा हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन वहाँ पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची को देख भी नहीं सकी मां

साक्षी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मृतका के पति दीपक निषाद ने बताया कि उनकी पत्नी अपनी नवजात बच्ची को ठीक से देख भी नहीं पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र में कोई जिम्मेदार डॉक्टर मौजूद नहीं था और जो स्टाफ था, वह भी गंभीरता नहीं दिखा रहा था।दीपक निषाद ने रायपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और खमतराई थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल और थाने में जमकर हंगामा भी किया।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home