CG News: महासमुंद में नशे की हालत में आरक्षक का वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़ पुलिस की छवि पर उठे सवाल

CG News: महासमुंद में नशे की हालत में आरक्षक का वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़ पुलिस की छवि पर उठे सवाल

CG News: महासमुंद में नशे की हालत में आरक्षक का वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़ पुलिस की छवि पर उठे सवाल

CG News: “परित्राणाय साधुनाम्” साधु-सज्जनों की रक्षा का संकल्प लेने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब महासमुंद जिले में एक आरक्षक का नशे की हालत में सड़क पर पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वायरल वीडियो 09 फरवरी, सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है.

मेडिकल कॉलेज मार्ग पर हुई घटना

यह घटना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास की है, वीडियो में खल्लारी थाना में पदस्थ आरक्षक लाल सिंह बाकरे नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए एक ठेले के पास सड़क किनारे बैठता नजर आता है और कुछ ही देर में वहीं सड़क पर लेट जाता है.

आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा आरक्षक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरक्षक करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, इस दौरान राहगीर आते-जाते रहे, लेकिन पुलिसकर्मी होने के कारण कोई भी उसे हटाने या टोकने की हिम्मत नहीं कर सका, बाद में एक व्यक्ति ने आरक्षक को उठाने का प्रयास किया, लेकिन नशे की हालत में वह ठीक से खड़ा नहीं हो पाया और इस दौरान उसका जूता भी पैर से निकल गया.

सूचना के बाद पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरक्षक को मेडिकल कॉलेज ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, इसके बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया गया.

मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि, मामले की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है, मेडिकल परीक्षण में आरक्षक द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हुई है, उन्होंने बताया कि, संबंधित आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पुलिस अभियान और अनुशासन पर सवाल

एक ओर छत्तीसगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी पुलिसकर्मी का सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में पाया जाना पुलिस की अनुशासन व्यवस्था, कार्यसंस्कृति और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के 85 आदिवासी बाहुल्य ब्लॉकों में 5 माह से नहीं मिला गुड़ और चना, 6.98 लाख राशनकार्ड धारक प्रभावित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.