CG News : छत्तीसगढ़ के जशपुर को मिलेगा कनेक्टिविटी और विकास का दोहरा तोहफा

CG News : छत्तीसगढ़ के जशपुर को मिलेगा कनेक्टिविटी और विकास का दोहरा तोहफा

CG News : छत्तीसगढ़ के जशपुर को मिलेगा कनेक्टिविटी और विकास का दोहरा तोहफा

CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ी सौगात दी है। जिले के तीन प्रमुख नदी-नालों पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए कुल ₹11 करोड़ 52 लाख 43 हज़ार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

किन परियोजनाओं को मिली मंजूरी?

लोक निर्माण विभाग मंत्रालय ने जशपुर जिले के लिए तीन महत्वपूर्ण पुल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है, जो क्षेत्र की जीवनरेखा साबित होंगी। इनमें चंपाझरिया नाला (बोडोकछार-चटकपुर मार्ग पर ₹4.46 करोड़), कोकिया नदी (भालूमुंडा-खजूरघाट मार्ग पर ₹3.32 करोड़) और गुढ़ा नाला (डूमरबहार-तमता मार्ग पर ₹3.73 करोड़) पर उच्च स्तरीय पुल शामिल हैं।

इन पुलों के निर्माण से बारिश में सड़क कटने की समस्या दूर होगी, पूरे साल निर्बाध आवाजाही संभव होगी, और आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल से आई चीख,तीन मासूम लापता, गांव में मातम

बढ़ेगा सामाजिक-आर्थिक विकास

इन तीनों पुलों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी, जिससे कृषि, व्यापार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री साय की यह पहल जशपुर जिले के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को मिला सम्मान, पदोन्नति के नए अवसर खुलें

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home