CG News: वैश्विक संकट का असर: पेट्रोल-डीज़ल और ऑटो LPG की कीमतों में वृद्धि, सिलेंडर की पैनिक बुकिंग

CG News: वैश्विक संकट का असर: पेट्रोल-डीज़ल और ऑटो LPG की कीमतों में वृद्धि, सिलेंडर की पैनिक बुकिंग

CG News: वैश्विक संकट का असर: पेट्रोल-डीज़ल और ऑटो LPG की कीमतों में वृद्धि, सिलेंडर की पैनिक बुकिंग

CG News: खाड़ी देशों में जारी युद्ध और अमेरिका-ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर सीधे आम आदमी की जेब पर दिखाई देने लगा है।
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में सामान्य पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई हैं, 1 अप्रैल 2026 से तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने पेट्रोल की कीमतों में 1.01 से 1.26 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।
• HP पेट्रोल: 99.33 → 100.43 रुपए
• रायपुर इंडियन ऑयल सामान्य पेट्रोल: 100.45 रुपए
• प्रीमियम (XP-95) पेट्रोल: 109.29 रुपए
• डीजल: स्थिर 93.39 रुपए

ऑटो एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ा झटका

ऑटो एलपीजी की कीमतों में एक महीने में 25.28 रुपए प्रति लीटर की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई।
• 1 मार्च 2026: 60.04 रुपए
• अब: 85.32 रुपए प्रति लीटर
रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन सचिव अजय भंसाली के अनुसार सामान्य पेट्रोल की कीमतें 1.01–1.08 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं।

सोने-चांदी में ऐतिहासिक उथल-पुथल

वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेश के सुरक्षित विकल्प सोना और चांदी के बाजार में हलचल बनी हुई है।
• सोने में चार दिनों में 4,600 रुपए की गिरावट
• चांदी में 10,000 रुपए प्रति किलो का उछाल

सिलेंडर की पैनिक बुकिंग

ईंधन बढ़ोतरी के बीच रायपुर में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग की स्थिति बन गई है।
• गैस एजेंसियों का कहना है कि सप्लाई सामान्य है
• अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं
वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने बताया कि राजधानी में सभी एजेंसियों की क्षमता और कोटा लाइसेंस अनुसार तय है।

अफवाहों से बढ़ी घबराहट

पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी हालात की खबरों के बाद अफवाह फैली कि सिलेंडर की कमी होगी, इस वजह से बुकिंग औसत से दो गुना तक बढ़ गई, जिससे व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में PDS राशन कार्डधारियों के लिए eKYC अनिवार्य, नहीं कराने पर हो सकती है परेशानी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.