CG News: रायपुर में दस मेगा परियोजनाओं की स्थापना, सीएम साय ने की घोषणा
CG News: छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर अटल नगर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास की एक नई दिशा मिलने वाली है, रायपुर में दस मेगा परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जो इस शहर को नई पहचान दिलाने वाला है.
आईटी हब की स्थापना
युवाओं को रोजगार देने के लिए, वैश्विक कंपनियों के निवेश और राज्य को तकनीकी पहचान दिलाने के लिए नवा रायपुर में आईटी हब की स्थापना की जा रही है, इस आईटी हब में स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर, रिसर्च लैब और को – वर्किंग स्पेस विकसित जाएंगे, इस आईटी बह से हजारों युवाओं को सीधी नौकरी मिल सकती है.
टेक्स्टाइल पार्क और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर
छत्तीसगढ़ कपास उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, यहाँ का कोसा सिल्क और वस्त्र उद्योग दुनिया भर में प्रसिद्ध है, इसी को ध्यान में रखते हुए यहाँ टेक्सटाइल पार्क की स्थापन की जा रही है, इस पार्क में महिला स्व-सहायता समूह और बुनकरों को सीधा लाभ मिलेगा, इसके अलावा यहाँ इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का निर्माण किया जाएगा, इस EMC परियोजना में मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, टेलीविज़न, होम अप्लायंसेज का उत्पादन किया जाएगा, जिससे आयात पर निर्भरता कम हो जाएगी और निर्यात के अवसर बढेंगें.
रायपुर में इसके अलावा अन्य मेगा परियोजनाओं में डिजिटल डेटा सेंटर, नवा रायपुर रेल कनेक्टिविटी परियोजना, सेमीकन्डक्टर प्लांट, व्यापक वृक्षारोपण अभियान, आदिवासी संग्रहालय, फिल्म सिटी योजना और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाएँ जैसी परियोजना शामिल हैं, ये परियोजनाएं न सिर्फ नवा रायपुर का विकास है ,बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का प्रतीक है.