CG News: दुर्ग में ऑपरेशन सुरक्षा अभियान शुरू,  जारी किए गए निर्देश

CG News: दुर्ग में ऑपरेशन सुरक्षा अभियान शुरू,  जारी किए गए निर्देश

CG News: दुर्ग में ऑपरेशन सुरक्षा अभियान शुरू,  जारी किए गए निर्देश

CG News: दुर्ग पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई की है, इसमें सड़क हादसों को मद्देनजर रखते हुए यातायात विभाग ने ड्रिंक एंड ड्राइव, नो पार्किंग अभियान और स्कूल बस सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया है.
इस अभियान के तहत अब तक 353 वाहनों के चालान काटे गए और 1,25,000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है.

सख्त कार्रवाई के निर्देश

इस नियम के तहत स्कूल बसों की व्यापक जांच की गई, इसमें वाहनों के सर्टिफिकेट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट और सीसीटीवी कैमरे जैसे अन्य सुरक्षा नियमों की जांच की गई और जो बसें इन नियमों पर खरी नहीं उतरीं, उन पर तत्काल कार्रवाई की गई.

सड़क पर अनुशासन के आदेश

प्रशासन ने सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के लिए नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान काटे और ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में सख्ती बरतते हुए 25 वाहन चालकों को पकड़ा , इसके अलावा बिना हेलमेट, रैश ड्राइविंग और ट्रिपल सवारी जैसे अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई.

ऑपरेशन सुरक्षा अभियान 6 अक्टूबर को शुरू किया गया, जिसमें 6 अक्टूबर को कुल 353 चालान काटे गए, इनमें ड्रिंक एंड ड्राइव के 25, बिना हेलमेट के 85, रैश ड्राइविंग 15, ट्रिपल सवारी के 20 और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने के 35 और अन्य नियमों के उल्लंघन करने के 173 मामले सामने आए और अब यातायात पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि, अब ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home