CG News: रायपुर में 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज IPL मुकाबले, टिकट बुकिंग मई के पहले सप्ताह से संभव

CG News: रायपुर में 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज IPL मुकाबले, टिकट बुकिंग मई के पहले सप्ताह से संभव

CG News: रायपुर में 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज IPL मुकाबले, टिकट बुकिंग मई के पहले सप्ताह से संभव

CG News: राजधानी रायपुर में क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। 10 और 13 मई को दो हाईवोल्टेज IPL मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों को लेकर टिकट बुकिंग मई के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

टीमों का शेड्यूल और तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिनों तक यहां रुकेगी। इस दौरान टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंच सकती है।

टिकट की कीमतें और बुकिंग डिटेल

टिकट RCB की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक किए जाएंगे।
• सबसे सस्ता टिकट: ₹2000
• अन्य कैटेगरी: ₹2500, ₹3500, ₹5000, ₹8000

फैंस को मिलेगा बेहतर व्यू

इस बार प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे। मैच खत्म होने के बाद सुरक्षा कारणों से फिर से कांच लगाए जाएंगे, रायपुर में IPL मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और टिकट बुकिंग शुरू होते ही भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: पूर्व IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *