CG News: पूर्व डिप्टी CM परिवार हत्याकांड में हाईकोर्ट का फैसला, 2 को उम्रकैद बरकरार, 3 आरोपियों को राहत

CG News: पूर्व डिप्टी CM परिवार हत्याकांड में हाईकोर्ट का फैसला, 2 को उम्रकैद बरकरार, 3 आरोपियों को राहत

CG News: पूर्व डिप्टी CM परिवार हत्याकांड में हाईकोर्ट का फैसला, 2 को उम्रकैद बरकरार, 3 आरोपियों को राहत

CG News: चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा, जबकि तीन को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री के परिवार से जुड़ा मामला

यह मामला अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारे लाल कंवर के परिवार से जुड़ा है, जिसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी, 21 अप्रैल 2021 को कोरबा जिले के भैंसमा गांव में उनके बेटे, बहू और चार साल की पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

जमीन विवाद बना वजह

जांच में सामने आया कि परिवार के भीतर जमीन और मुआवजे को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस खौफनाक वारदात का कारण बना, ट्रायल कोर्ट ने पांचों आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई थी।

दो दोषियों की सजा बरकरार

हाईकोर्ट ने परमेश्वर कंवर और रामप्रसाद मन्नेवार की सजा को सही ठहराया और उन्हें उम्रकैद में ही रखा, वहीं, हरभजन सिंह कंवर, उनकी पत्नी और एक अन्य आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : CG News: ई-केवायसी की बाध्यता बनी संकट, हजारों लोग महीनों से राशन से वंचित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *