CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 निगम, मंडल और आयोगों में 25 पदाधिकारियों की नियुक्ति की, महिला आयोग से लेकर शिक्षा आयोग तक नई जिम्मेदारियां

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 निगम, मंडल और आयोगों में 25 पदाधिकारियों की नियुक्ति की, महिला आयोग से लेकर शिक्षा आयोग तक नई जिम्मेदारियां

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 निगम, मंडल और आयोगों में 25 पदाधिकारियों की नियुक्ति की, महिला आयोग से लेकर शिक्षा आयोग तक नई जिम्मेदारियां

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद राज्य के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी है. कुल 13 संस्थाओं में 25 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बेहतर जनसेवा की उम्मीद जताई है.

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नव-नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य जनहित, सुशासन और लोककल्याण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और मजबूती मिलेगी.

महिला आयोग और अनुसूचित जाति आयोग में नई जिम्मेदारियां

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में ममता साहू को नियुक्त किया गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामलाल चौहान को सौंपी गई है. वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को सदस्य नियुक्त किया गया है.

केश शिल्पी और मछुआ कल्याण बोर्ड में नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास को बनाया गया है, जबकि देवशरण सेन को सदस्य नियुक्त किया गया है. छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड की कमान आनंद निषाद को सौंपी गई है और नेतराम निषाद को सदस्य बनाया गया है.

शिक्षा, संस्कृत और शाकम्भरी बोर्ड में भी नई टीम

छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर सुधीर गौतम की नियुक्ति हुई है. छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत बनाए गए हैं, जबकि सुमन मुथा को सदस्य बनाया गया है. शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र नायक को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल को सदस्य नियुक्त किया गया है.

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मनमथ नाथ शर्मा को सदस्य बनाया गया है. छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में प्रसन्ना अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है. रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष पद पर किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर मंगल दास ठाकुर को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर की 3D फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home