CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

रिमिजियुस एक्का को मिला अतिरिक्त प्रभार

आदेश के अनुसार, रिमिजियुस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वे अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ यह अतिरिक्त दायित्व भी निभाएंगे.

कोरबा और धमतरी में नए जिला पंचायत CEO

गजेन्द्र सिंह ठाकूर को जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं, जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

भिलाई नगर निगम को मिली नई आयुक्त

सुरूचि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है. सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है.

GAD ने जारी किए आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कुल 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं. सरकार का मानना है कि इन बदलावों से प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 निगम, मंडल और आयोगों में 25 पदाधिकारियों की नियुक्ति की, महिला आयोग से लेकर शिक्षा आयोग तक नई जिम्मेदारियां

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home