CG News: दुर्ग के सरकारी स्कूल में प्रधान पाठिका पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप, अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

CG News: दुर्ग के सरकारी स्कूल में प्रधान पाठिका पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप, अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

CG News: दुर्ग के सरकारी स्कूल में प्रधान पाठिका पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप, अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक स्कूल की प्रधान पाठिका के खिलाफ ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. बारिश के बीच बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों और विद्यार्थियों ने प्रधान पाठिका को तत्काल पद से हटाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा.

बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप

अभिभावकों का आरोप है कि प्रधान पाठिका बच्चों के साथ मारपीट करती हैं और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं. शिकायत के अनुसार, लंच ब्रेक के दौरान स्कूल के पीछे बैठे एक छात्र की कांटेदार डंडे से पिटाई की गई. इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि उनसे निजी काम कराए जाते हैं, चाय बनवाई जाती है और उनके शारीरिक बनावट को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की जाती हैं.

पहले भी हो चुकी है शिकायत

शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का कहना है कि इससे पहले भी मार्च महीने में प्रधान पाठिका के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी जैसे आरोपों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा मंत्री से शिकायत की गई थी. उनका आरोप है कि जांच के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई.

12 बिंदुओं पर सौंपा गया ज्ञापन

इस बार अभिभावकों ने 12 गंभीर आरोपों का उल्लेख करते हुए विस्तृत शिकायत पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग में 22वें दिन भी जारी अतिथि शिक्षकों का आंदोलन, सेवा सुरक्षा और समान वेतन की मांग पर अड़े

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *