CG News:सुशासन तिहार 2025″ की भव्य शुरुआत, जन-जन से सीधे संवाद की अनूठी पहल

CG News:सुशासन तिहार 2025" की भव्य शुरुआत, जन-जन से सीधे संवाद की अनूठी पहल

CG News:सुशासन तिहार 2025″ की भव्य शुरुआत, जन-जन से सीधे संवाद की अनूठी पहल

CG News:छत्तीसगढ़ सरकार ने आज से “सुशासन तिहार 2025” की शुरुआत कर दी है। यह अभियान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जनहित के लिए शुरू की गई एक राज्यव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन-प्रशासन को पारदर्शी बनाना है।
यह आयोजन 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक तीन चरणों में चलेगा, जिसके अंतर्गत आम जनता से सीधे संवाद, आवेदन प्राप्ति और समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

पहला चरण: सीधे संवाद और आवेदन प्राप्ति
पहले चरण में, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, विकासखंड, और जिला मुख्यालयों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। नागरिक अपने आवेदन:ऑफलाइन कार्यालयों में जाकर,ऑनलाइन पोर्टल और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसके साथ ही हर कार्यालय में समाधान पेटी भी रखी गई है ताकि हर नागरिक अपनी समस्या तक आसानी से प्रशासन तक पहुँचा सके।

“अटल निर्माण वर्ष” के तहत सुशासन का संकल्प
इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। साथ ही यह वर्ष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी का भी वर्ष है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2025 को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में समर्पित किया है।
“सुशासन तिहार” इसी कड़ी का एक मजबूत कदम है, जो अटल जी के सुशासन और विकास के सपनों को धरातल पर उतारने की पहल है।

आवेदन का त्वरित समाधान और निगरानी
सभी प्राप्त आवेदनों की डिजिटल प्रविष्टि की जाएगी और उन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। प्रत्येक आवेदन का एक माह के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान की गंभीरता से निगरानी करें और आवेदनों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

तीसरा चरण: समाधान शिविरों का आयोजन
तीसरे चरण में, हर जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे।
यहाँ:जनता को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।समस्याओं का वहीं त्वरित निराकरण किया जाएगा। बाकी समस्याओं का समाधान एक माह के भीतर किया जाएगा।
नगरीय क्षेत्रों में भी आवश्यकता अनुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शासन के शीर्ष अधिकारी रहेंगे शामिल
शिविरों में मुख्यमंत्री,मंत्रीगण,मुख्य सचिव,प्रभारी सचिव,तथा वरिष्ठ अधिकारी स्वयं आम जनता से सीधा संवाद करेंगे और चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री का संदेश
“सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य है –जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान,
शासकीय कार्यों में पारदर्शिता,और शासन-प्रशासन को जनता के और करीब लाना।”

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home