CG News: पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने धरना इरादा बदला, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी समझाइश
CG News: पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर पिछले कुछ दिनों से कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े हुए थे, इसके लिए उन्होंने धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनसे मुलाकात की, जिसके बाद ननकीराम कंवर ने धरना प्रदर्शन का इरादा बदल दिया है |
ननकीराम कंवर की मीडिया से बातचीत
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि, उनकी बात सुनी जाएगी और तय समय सीमा में कार्रवाई भी की जाएगी, लेकिन अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी |
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर को समझाइश देने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुलाकात की और उनकी मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, दोनों मंत्रियों के बीच यह चर्चा करीब 45 मिनट तक चली |