CG News :धमतरी नगर निगम पर 10 करोड़ का बिजली बिल, विद्युत विभाग ने दी लाइन काटने की चेतावनी

CG News :धमतरी नगर निगम पर 10 करोड़ का बिजली बिल, विद्युत विभाग ने दी लाइन काटने की चेतावनी

CG News :धमतरी नगर निगम पर 10 करोड़ का बिजली बिल, विद्युत विभाग ने दी लाइन काटने की चेतावनी

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें नगर निगम की लापरवाही के चलते उन पर बकाया बिल 10 करोड़ के पार हो गया है, जिसके बाद विद्युत् विभाग ने लाइन काटने की चेतावनी दी है |

जानकारी के मुताबिक

दरअसल, मामला धमतरी जिले नगर पालिका निगम का है, जहां विद्युत विभाग ने 280 कनेक्शन दिए हैं, जिसमें स्ट्रीट लाइट ,वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट ,सीवरेज प्लांट ,मोटर पंप ,भवन ,उद्यान और शौचालय जैसे अन्य कई कनेक्शन दिए गए हैं, जिसका हर महीने का बिजली बिल 20 से 22 लाख आ रहा है,लेकिन पिछले 4 सालों से नगर पालिका निगम द्वारा बिजली बिल का भुगतान बीच – बीच में हीं किया जा रहा था, जिस वजह से उन पर बकाया बिल 10 करोड़ के पार हो गया है,नगर पालिका ने इस राशि को देने के लिए शासन को आर्थिक सहयोग के लिए पत्र लिखा है |

इस मामले में बिजली विभाग की अधिकारी असिस्टेंट इंजीनियर प्रेमलता देवांगन ने कहा कि, नगर पालिक निगम को 280 कनेक्शन दिए गए हैं ,लेकिन समय पर बिल न देने से यह राशि 10 करोड़ के पार हो गई है और समय भी ज्यादा हो गया है, इसलिए नगर निगम को नोटिस भेज दिया गया है और भुगतान न करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा |

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home