CG News: बिलासपुर दौरे में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी पर तीखा हमला, राजनीति और गौ रक्षा पर उठाए सवाल

CG News: बिलासपुर दौरे में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी पर तीखा हमला, राजनीति और गौ रक्षा पर उठाए सवाल

CG News: बिलासपुर दौरे में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी पर तीखा हमला, राजनीति और गौ रक्षा पर उठाए सवाल

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे पर पहुंचे ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि, योगी आदित्यनाथ को “असली हिंदू” साबित करने के लिए 40 दिन का समय दिया गया था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए.

गौ रक्षा के मुद्दे पर निशाना

शंकराचार्य ने कहा कि, जो लोग गौ रक्षा के नाम पर वोट लेते हैं, लेकिन जमीन पर काम नहीं करते, उनके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है, उनका आरोप है कि, कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, नेता मंच से कुछ कहते हैं, लेकिन धरातल पर हालात अलग दिखते हैं.

राजनीतिक मंशा पर सवाल

उन्होंने कहा कि, अगर नीयत सही होती तो वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद गौ माता की स्थिति बेहतर होती, उनके अनुसार, कई मामलों में प्राथमिकता सिर्फ वोट हासिल करने की होती है.

टार्गेट किए जाने का आरोप

शंकराचार्य ने सत्तारूढ़ दलों पर आरोप लगाया कि, उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि, सवाल उठाने के कारण उन्हें टार्गेट किया जा रहा है, सनातन धर्म पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, खतरा बाहरी नहीं, बल्कि अंदर से है,
उनके अनुसार, सनातन में “कालनेमी” जैसे तत्व घुलमिल रहे हैं, जो इसे कमजोर कर रहे हैं.

संत और सत्ता पर टिप्पणी

शंकराचार्य ने कहा कि, संतों को सत्ता के करीब नहीं, बल्कि सत्य के करीब होना चाहिए, उन्होंने सत्ता से जुड़ने वाले संतों पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा, नए यूजीसी कानून को लेकर उन्होंने कहा कि, यह समाज को बांटने वाला कदम हो सकता है और इसका क्रियान्वयन नहीं होना चाहिए, इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, आने वाले समय में इस पर और प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में LPG सप्लाई पर सख्ती: ऑनलाइन बुकिंग आसान, दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home