CG News : छत्तीसगढ़ : तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर , मौके पर मौत

CG News : छत्तीसगढ़ : तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर , मौके पर मौत

CG News : छत्तीसगढ़ : तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर , मौके पर मौत

CG News :छत्तीसगढ़ से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग पर एक तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस द्वारा जांच चालू कर दी है |

जानकारी के मुताबिक

घटना अंबिकापुर बिलासपुर के मुख्य मार्ग डूमरडीह की है, जहाँ उदयपुर से सूरजपुर जाने वाली भवानी बस के ड्राइवर ने बस को जनपद परिसर में खड़ी की थी, जहाँ बस का क्लीनर जयपाल उम्र 26 निवासी ग्राम लैंगा किसी काम को लेकर बाइक से थाने की ओर निकला था, लेकिन नेशनल हाईवे 130 पर डूमरडीह में तेज रफ़्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का एक पहिया लगभग 200 मीटर दूर और बाइक सवार सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई |

घटना की जानकारी

दुर्घटना के बाद मृतक का शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, इसी बीच मार्ग से गुजर रहे युवा मित्र मंडली के सदस्य जीतेन्द्र शर्मा ने देखा और घटना की जानकारी उदयपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची और शव को अस्पताल पंहुचाया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, आरोपी की तलाश में जुट गई है |

Related Post