CG News: यौन शोषण मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, महिला IAS से जांच कराने की अपील

CG News: यौन शोषण मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, महिला IAS से जांच कराने की अपील

CG News: यौन शोषण मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, महिला IAS से जांच कराने की अपील

CG News: छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर SI की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। महिला ने मांग की है कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ महिला IAS अधिकारी से कराई जाए। उनका कहना है कि IPS अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। याचिका में कथित अवैध संपत्ति की जांच और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

योग क्लास के दौरान हुई पहचान
महिला ने याचिका में बताया कि वह योग प्रशिक्षक हैं और इसी दौरान उनकी पहचान तत्कालीन IG रतनलाल डांगी से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन बाद में वीडियो कॉल के जरिए गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया। महिला ने विरोध करने पर खुद और परिवार को धमकी दिए जाने की बात भी कही है।

डिजिटल सबूत होने का दावा
शिकायतकर्ता महिला का दावा है कि उनके पास व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉल से जुड़े डिजिटल सबूत मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर 2025 को इन सबूतों के साथ पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी गई थी। महिला का आरोप है कि गंभीर शिकायत के बाद भी मामले में तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

जांच अधिकारी बदलने की मांग
महिला ने याचिका में कहा कि पहले जांच की जिम्मेदारी IG आनंद छाबड़ा और DIG मिलना कुर्रे को दी गई थी। उनका आरोप है कि इन अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। इसी वजह से उन्होंने जांच किसी वरिष्ठ महिला IAS अधिकारी को सौंपने की मांग हाईकोर्ट से की है।

संपत्ति जांच की भी मांग
याचिका में महिला ने IPS रतनलाल डांगी की कथित अवैध संपत्ति की जांच कराने की मांग भी की है। उन्होंने आरोप साबित होने पर अधिकारी को सेवा से हटाने की मांग रखी है। महिला की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने याचिका दायर की है, जिस पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : CG News: CGPSC भर्ती मामले में ED की कार्रवाई तेज, पूर्व अध्यक्ष न्यायिक हिरासत में

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *