CG News: समर वेकेशन खत्म: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में आज से नियमित सुनवाई शुरू, जारी हुई नई कॉज लिस्ट
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में समर वेकेशन समाप्त होने के बाद सोमवार से नियमित न्यायिक कार्य शुरू हो गया है। 18 मई से चल रही ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद अब सभी निर्धारित बेंचों में सामान्य सुनवाई पहले की तरह संचालित की जाएगी।
अदालत की कार्यप्रणाली हुई बहाल
छुट्टियों के समापन के साथ ही हाई कोर्ट की नियमित कार्यप्रणाली पूरी तरह बहाल कर दी गई है। अधिवक्ता अब अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों की पैरवी कर सकेंगे, जबकि लंबित मामलों की सुनवाई में भी तेजी आने की उम्मीद है।
जारी हुई नई कॉज लिस्ट
हाई कोर्ट प्रशासन ने आगामी सप्ताह के लिए नई कॉज लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत विभिन्न मामलों की सुनवाई निर्धारित की गई है, जिससे लंबे समय से लंबित प्रकरणों के निपटारे की प्रक्रिया को गति मिलेगी।
18 मई से लागू था समर वेकेशन
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 18 मई से समर वेकेशन शुरू हुआ था। इस अवधि के दौरान आवश्यक और अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष वेकेशन बेंचों का गठन किया गया था। डिवीजन बेंच और सिंगल बेंच के माध्यम से सीमित न्यायिक कार्य जारी रहा।
वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था समाप्त
हाई कोर्ट प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था भी समाप्त कर दी है। अब अधिवक्ता और संबंधित पक्षकार पूर्व की तरह न्यायालय कक्ष में उपस्थित होकर सुनवाई में भाग ले सकेंगे। हालांकि, जरूरत पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल होने की सुविधा जारी रहेगी, हाई कोर्ट और जिला न्यायपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। जहां संभव हो, अधिकारियों को सरकारी वाहनों का साझा उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि ईंधन की बचत और प्रशासनिक खर्चों में कमी लाई जा सके।
लंबित मामलों को मिलेगी रफ्तार
नियमित न्यायिक कार्य शुरू होने के बाद हजारों लंबित मामलों की सुनवाई फिर से सामान्य गति से आगे बढ़ेगी। न्यायिक प्रक्रिया के तेज होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है, समर वेकेशन के बाद अदालतों में एक बार फिर न्यायिक गतिविधियां पूरी क्षमता के साथ शुरू हो गई हैं। नियमित सुनवाई बहाल होने से प्रदेशभर के महत्वपूर्ण मामलों के निस्तारण में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।