CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त में देरी, अधूरे मकानों के बीच बढ़ी हितग्राहियों की परेशानी
CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किस्तों में हो रही देरी ने हितग्राहियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, समय पर राशि नहीं मिलने से कई परिवारों के मकान अधूरे रह गए हैं और वे आर्थिक व मानसिक संकट का सामना कर रहे हैं.
निर्माण कार्य ठप, बढ़ी चिंता
कई हितग्राहियों ने अपना पुराना कच्चा घर तोड़ दिया, लेकिन नई किस्त नहीं मिलने के कारण उनके मकान का निर्माण अधूरा रह गया है, किस्त नहीं मिलने के चलते लोग किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं, कई परिवार पिछले छह महीनों से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हितग्राही लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है.
मजदूरी और सामग्री का बढ़ा खर्च
निर्माण कार्य रुकने से मजदूरी और निर्माण सामग्री की लागत बढ़ रही है, कई लोग कर्ज लेने में भी असमर्थ हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है, पीड़ित हितग्राही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निगम मुख्यालय पहुंचे और किस्त जारी कराने की मांग की, अधिकारियों के अनुसार, जिन हितग्राहियों ने छज्जा तक निर्माण पूरा कर लिया है, उन्हें छत ढलाई के बाद ही अगली किस्त जारी की जाएगी.
केंद्र से सीधे खाते में राशि ट्रांसफर
नई व्यवस्था के तहत अब प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि सीधे केंद्र सरकार द्वारा हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीबों को पक्का घर देना है, लेकिन किस्तों में देरी से लाभार्थियों की परेशानियां बढ़ रही हैं, समय पर राशि जारी होने से ही इस योजना का लाभ सही तरीके से मिल सकेगा.