CG News: दुरंतो एक्सप्रेस में करोड़ों का विदेशी सोना पकड़ा गया, RPF और DRI की संयुक्त कार्रवाई

CG News: दुरंतो एक्सप्रेस में करोड़ों का विदेशी सोना पकड़ा गया, RPF और DRI की संयुक्त कार्रवाई

CG News: दुरंतो एक्सप्रेस में करोड़ों का विदेशी सोना पकड़ा गया, RPF और DRI की संयुक्त कार्रवाई

CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर और रायपुर की टीम ने डीआरआई नागपुर के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है, हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया है, जब्त सोने की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपए बताई जा रही है.

7 सोने के बिस्किट और एक छड़ मिली

जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर को सूत्रों से सूचना मिली थी कि ट्रेन में दो लोग विदेशी सोने की तस्करी कर रहे हैं, सूचना के आधार पर नागपुर और रायपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने डीआरआई अधिकारियों के साथ ट्रेन में जांच शुरू की, जांच के दौरान बी-12 कोच में दो संदिग्धों को भंडारा-नागपुर के बीच पकड़ा गया.

तलाशी में सामने आया सोने का राज

संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ, जब्त सोने में 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है, बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को सोने समेत आगे की कार्रवाई के लिए डीआरआई नागपुर के सुपुर्द कर दिया गया.

कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज

डीआरआई नागपुर ने मामले में कस्टम अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया है, दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि सोना कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

तस्करी नेटवर्क की भी होगी जांच

जांच एजेंसी सोने की तस्करी से जुड़े दूसरे लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, अधिकारियों को आशंका है कि इस मामले के तार किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, फिलहाल मामले की जांच जारी है.

RPF और DRI की सतर्कता से कार्रवाई

दुरंतो एक्सप्रेस में हुई इस कार्रवाई में आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर और रायपुर की टीम की अहम भूमिका रही, समय पर मिली सूचना और संयुक्त जांच के बाद करोड़ों रुपए का विदेशी सोना पकड़ा गया, रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से ट्रेन में अवैध गतिविधियों पर निगरानी को लेकर उनकी सतर्कता भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *