CG News: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

CG News: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

CG News: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर स्टेशन पर अपनी पहली बाइक रेंटल सेवा शुरू कर दी है, अब यात्रियों को ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो या टैक्सी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, स्टेशन परिसर में कोच रेस्टोरेंट के पास शुरू की गई यह सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी, यात्री अपनी जरूरत के अनुसार बाइक किराए पर लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

सिर्फ 100 रुपए से शुरू किराया

रेलवे ने बाइक किराए की अलग-अलग दरें तय की हैं, चार घंटे तक बाइक लेने पर 100 रुपए किराया देना होगा, वहीं 4 से 8 घंटे के लिए 200 रुपए, 8 से 16 घंटे के लिए 300 रुपए और 16 से 24 घंटे के लिए 400 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, इस सुविधा से यात्रियों को कम दूरी के सफर के लिए टैक्सी या ऑटो पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी, साथ ही समय की भी बचत होगी.

पर्यटकों और छात्रों को भी फायदा

बाइक रेंटल सुविधा का लाभ पर्यटकों, छात्रों, स्थानीय नागरिकों और बिजनेस ट्रैवलर्स को मिल सकेगा, यात्री स्टेशन से अपने गंतव्य तक अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकेंगे, इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर घूमने के लिए भी बाइक का इस्तेमाल किया जा सकेगा, सेवा लेने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड प्रस्तुत करना जरूरी होगा.

24 घंटे उपलब्ध रहेगी सुविधा

रेलवे के अनुसार बाइक रेंटल सेवा सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, इसका उद्देश्य स्टेशन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और किफायती परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है, सेवा का शुभारंभ प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने किया, इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

यात्रियों को मिलेगा सस्ता परिवहन विकल्प

बिलासपुर स्टेशन पर बाइक रेंटल सेवा शुरू होने से यात्रियों के पास स्थानीय आवागमन के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है, खासतौर पर कम दूरी की यात्रा करने वालों को इसका सीधा फायदा मिलेगा, रेलवे की यह पहल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, अब यात्री ट्रेन से उतरने के बाद अपनी सुविधा और बजट के अनुसार बाइक लेकर शहर में आसानी से सफर कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में LPG कनेक्शन का संकट, अब 5000 रुपए में मिलेगा 10 किलो का प्रीमियम सिलेंडर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *