CG News: छत्तीसगढ़ में महंगाई, बिजली बिल और पटवारी हड़ताल पर भड़की कांग्रेस, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

CG News: छत्तीसगढ़ में महंगाई, बिजली बिल और पटवारी हड़ताल पर भड़की कांग्रेस, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

CG News: छत्तीसगढ़ में महंगाई, बिजली बिल और पटवारी हड़ताल पर भड़की कांग्रेस, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती महंगाई, राशन सामग्री की कीमतों में इजाफे, महंगे बिजली बिल और धान खरीदी से ठीक पहले पटवारियों की जारी हड़ताल को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है, उन्होंने सरकार पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को थोड़ी आर्थिक सहायता दी जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ राशन, पेट्रोल-डीजल, बस किराया और बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, बैज ने दावा किया कि एक साल के भीतर बस किराए में 75 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है और बिजली के बिलों में 600 से 1000 रुपए तक का अतिरिक्त प्रभार जोड़ा गया है, उन्होंने इन सभी बढ़े हुए दामों को वापस लेने और आम जनता को तत्काल राहत देने की पुरजोर मांग की है.

छत्तीसगढ़ में UP और बिहार जैसा ‘जंगलराज’, प्रदेश में किसान परेशान: दीपक बैज

धान खरीदी से पहले पटवारियों की हड़ताल और किसानों की चिंता

प्रदेश में आगामी नवंबर महीने से शुरू होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दीपक बैज ने गहरी चिंता व्यक्त की है, उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह पटवारियों के साथ बिना किसी देरी के तत्काल संवाद स्थापित कर हड़ताल समाप्त कराए, बैज ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों के भूमि संबंधी राजस्व रिकॉर्ड, रकबा और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन बेहद महत्वपूर्ण होता है, यदि पटवारी लंबे समय तक काम बंद रखेंगे, तो किसानों को अपना धान बेचने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे किसान परेशान हो रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों की बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्लाबोल आज, सभी जिलों  में बिजली दफ्तरों का घेराव करेगी पार्टी

आदिवासी विभाग के नाम पर सियासत

दीपक बैज ने कौशल्या माता धाम में भगवान राम की नई मूर्ति की स्थापना में हो रही देरी को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया, उन्होंने सवाल खड़ा किया कि जब कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही मूर्ति बनकर तैयार हो चुकी है, तो मौजूदा सरकार इसे स्थापित करने में देरी क्यों कर रही है, इसके साथ ही उन्होंने आदिवासी विकास विभाग का नाम बदलकर ‘जनजाति विकास विभाग’ किए जाने के प्रशासनिक निर्णय का कड़ा विरोध जताया, बैज ने कहा कि यह फैसला आदिवासी समाज की मूल पहचान और उनके स्वाभिमान पर चोट करने जैसा है, उन्होंने राज्य सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

मूलभूत सुविधाओं और बिजली दरों की समीक्षा की मांग

बिजली संकट और बढ़ी हुई दरों पर राज्य सरकार को घेरते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला और बिजली उत्पादन के प्रचुर संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद राज्य को दूसरे प्रदेशों से महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ रही है, जो प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है, उन्होंने कहा कि बिजली और राशन जैसी बुनियादी जरूरतों के महंगा होने से हर वर्ग का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है, दीपक बैज ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने महंगाई, किसानों की समस्याओं और विवादित फैसलों पर जल्द ही जनहित में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भव्य आगाज, भारत और जिम्बाब्वे महिला टीमों के बीच आज से टी-20 सीरीज

Related Post

One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में महंगाई, बिजली बिल और पटवारी हड़ताल पर भड़की कांग्रेस, दीपक बैज ने सरकार को घेरा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home