CG News : पत्नी, मां और बेटे ने मिलकर की हत्या की साजिश, रायपुर में दिल दहला देने वाला मामला

CG News : पत्नी, मां और बेटे ने मिलकर की हत्या की साजिश, रायपुर में दिल दहला देने वाला मामला

CG News : पत्नी, मां और बेटे ने मिलकर की हत्या की साजिश, रायपुर में दिल दहला देने वाला मामला

CG News : रायपुर तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेमता में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट की हत्या की साजिश उसकी पत्नी रौशनी शर्मा ने अपने ही बेटे, मां और दो बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर रची थी। हत्या का कारण घरेलू हिंसा और शराब पीकर रोज-रोज के झगड़े को बताया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि रौशनी शर्मा अपने पति लक्ष्मण से परेशान थी, जो प्रतिदिन शराब पीकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। रौशनी ने इस बारे में अपनी मां कुसुम शर्मा को जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने अपने बेटे ऋषि शर्मा के माध्यम से मध्यप्रदेश के कटनी जिले से उमाशंकर शर्मा और मुकेश शर्मा को बुलवाया।

साजिश और हत्या का तरीका:

घटना वाले दिन साजिश के अनुसार उमाशंकर और मुकेश, मृतक लक्ष्मण को शराब पिलाने के बहाने ग्राम बेमता ले गए। वहां शराब पीने के बाद मौका देखकर उमाशंकर ने लक्ष्मण के गले पर चाकू से वार कर दिया और फिर उसके चेहरे पर पत्थर से हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार होकर मध्यप्रदेश भाग गए।

जांच और गिरफ्तारी:

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तिल्दा नेवरा पुलिस और ए.सी.सी.यू. की संयुक्त टीम ने जांच तेज की। पूछताछ में रौशनी, उसकी मां कुसुम और बेटे ऋषि के बयानों में विरोधाभास सामने आया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।
इसके बाद मुख्य आरोपी उमाशंकर और मुकेश शर्मा को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, पत्थर और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस का बयान:

पुलिस ने इस हत्याकांड में थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 175/25, धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
“मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। यह हत्या पूर्व नियोजित थी और पारिवारिक तनाव के चलते अंजाम दी गई। फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से पकड़ा गया।”
— तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home