CG News : कोंडागांव के स्कूल में छात्रों को मिली व्यावसायिक प्रशिक्षण की उड़ान

CG News : कोंडागांव के स्कूल में छात्रों को मिली व्यावसायिक प्रशिक्षण की उड़ान

CG News : कोंडागांव के स्कूल में छात्रों को मिली व्यावसायिक प्रशिक्षण की उड़ान

CG News : कोंडागांव ज़िले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर (अमरावती) में व्यवसायिक शिक्षा के तहत एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दस दिवसीय इंटर्नशिप 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए थी, जिसमें उन्हें रिटेल और ऑटोमोबाइल ट्रेड की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान व्यावसायिक प्रशिक्षक उत्तम कुमार हिरवानी और भूषण लाल वर्मा ने छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रत्येक प्रतिभागी छात्र को 1125 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग भी मिला।

स्वरोजगार की दिशा में ठोस पहल

यह इंटर्नशिप कार्यक्रम एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को चार वर्षों में स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। समापन समारोह में ग्राम सरपंच चंपा बघेल और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भुनेश्वर तिवारी ने छात्रों को संबोधित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

प्राचार्य मंडावी ने कहा, “यह प्रशिक्षण छात्रों को नई दिशा देगा। इससे न केवल उनकी व्यावसायिक प्रतिभा निखरेगी बल्कि वे नौकरी की बजाय स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में सक्षम होंगे।”

हर साल होता है आयोजन

विद्यालय द्वारा हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें विशेषज्ञों के व्याख्यान, औद्योगिक भ्रमण और प्रैक्टिकल सत्र शामिल रहते हैं। यह पहल छात्रों को रोजगार के लिए बेहतर ढंग से तैयार करती है और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल में खड़ा होने का आत्मविश्वास भी देती है।

Related Post

Latest News
CG News: छत्तीसगढ़ में आरएसएस के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी, दो संभागों में बंट सकता है प्रदेश CG News: रायपुर-विशाखापट्ट्नम भारतमाला सड़क पर उद्घाटन से पहले दरार आने की जांच तेज, एनएचएआई ने 15 तरह के परीक्षणों के लिए जुटाए सैंपल CG News: बस्तर की ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद्द, केके रेललाइन पर भू-स्खलन के बाद मरम्मत कार्य में देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें CG News: रायगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने बांटे पर्चे, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाकर की इस्तीफे की मांग CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर के भूपेंद्र नाग बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home