CG News : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 5 ढेर, बड़े लीडर घिरे

CG News : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 5 ढेर, बड़े लीडर घिरे

CG News : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 5 ढेर, बड़े लीडर घिरे

CG News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा और निर्णायक एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। पिछले 32 घंटों से छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 5 हजार से अधिक सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से टॉप नक्सली लीडर हिड़मा, देवा, विकास समेत माओवादी संगठन के बड़े कैडर को घेर रखा है।
लगातार चल रही इस पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 5 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं और यह संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है।

सीएम साय का बयान, बड़ी सफलता की उम्मीद

इस मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों से हमारे सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं। वर्तमान में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। बड़े नक्सली लीडरों के खात्मे को लेकर उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है, थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा और बड़ी सफलता मिलेगी।

मंगलवार सुबह से जारी है घेराबंदी और मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह से ही नक्सल मोर्चे पर तैनात करीब 5 हजार से अधिक जवानों ने माओवादी संगठन के बटालियन नंबर-1 के नक्सलियों को घेर रखा है। कर्रेगट्टा, नडपल्ली और पुजारी कांकेर की पहाड़ी पर यह मुठभेड़ पिछले 30 घंटों से लगातार जारी है और दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के जवान संयुक्त रूप से मोर्चा संभाले हुए हैं।

बड़ी संख्या में आईईडी बरामद

सुरक्षा बलों को इस इलाके में अब तक 100 से अधिक आईईडी (Improvised Explosive Device) मिलने की भी खबर है। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के मकसद से इन विस्फोटकों को जगह-जगह बिछा रखा था।

घेरे में कई टॉप नक्सली लीडर
इस इलाके में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1, 2 समेत अन्य कई कंपनियां सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल पर 100 से अधिक नक्सली मौजूद हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टॉप नक्सली लीडर हिड़मा, देवा, विकास के अलावा आंध्र-तेलंगाना-महाराष्ट्र सेंट्रल कमेटी, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZCM), डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM), एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और संगठन सचिव जैसे बड़े कैडर्स के नक्सली भी इस घेराबंदी में फंसे हुए हैं।
यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि इससे नक्सली संगठन को बड़ा झटका लग सकता है। फिलहाल, इलाके में मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बल नक्सलियों को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस ऑपरेशन से जुड़ी और भी जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.