CG News: छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का ऐलान, 18 मई से RTE के तहत प्रवेश शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का ऐलान, 18 मई से RTE के तहत प्रवेश शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का ऐलान, 18 मई से RTE के तहत प्रवेश शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने घोषणा की है कि 18 मई से प्रदेश के सभी निजी स्कूल RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घोषणा

रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन ने बताया कि भले ही उनका असहयोग आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

सीटों और प्रवेश को लेकर स्थिति

एसोसिएशन के अनुसार, एंट्री क्लास में बदलाव के कारण इस साल RTE सीटों की संख्या लगभग 65 हजार से घटकर 22 हजार रह गई है। राज्य के 33 में से 29 जिलों में 50% से अधिक सीटें खाली बताई जा रही हैं।

मांगों को लेकर विवाद

एसोसिएशन का कहना है कि प्रतिपूर्ति राशि और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार से कई बार बातचीत हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला। इसी कारण हाई कोर्ट में याचिका भी लंबित है, प्राइवेट स्कूलों का कहना है कि शासकीय स्कूलों में प्रति छात्र खर्च का सही आंकड़ा सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि उसी आधार पर निजी स्कूलों को प्रतिपूर्ति राशि मिल सके।

असहयोग आंदोलन जारी

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि उनका असहयोग आंदोलन अभी जारी रहेगा। जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह विरोध समाप्त नहीं होगा, हालांकि विवाद जारी है, लेकिन 18 मई से RTE के तहत एडमिशन शुरू होने से हजारों वंचित बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : CG News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17–19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर, सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home