CG News: आरंग में सुशासन तिहार के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

CG News: आरंग में सुशासन तिहार के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

CG News: आरंग में सुशासन तिहार के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

CG News: छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के सामने रखीं। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अधिकारी की कार्यशैली पर गंभीर आरोप

इस दौरान ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की कार्यशैली को लेकर गंभीर शिकायतें कीं। लोगों ने आरोप लगाया कि राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी हो रही है और पैसों के लेन-देन से जुड़ी शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

सांसद ने मंच से लगाई फटकार

जनता की शिकायतों को सुनकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल नाराज हो गए और उन्होंने मंच से ही अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जनता के कामों में पैसे मांगने जैसी बातें बेहद गंभीर हैं और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुधार की दी चेतावनी

सांसद ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसी शिकायतें फिर सामने आईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति जिम्मेदारी और पारदर्शिता से काम करने की नसीहत दी।

जांच के दिए निर्देश

मामले को गंभीर मानते हुए सांसद ने मौके पर मौजूद एडीएम और एसडीएम को निर्देश दिए कि संबंधित नायब तहसीलदार के लंबित मामलों की समीक्षा की जाए और शिकायतों की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का ऐलान, 18 मई से RTE के तहत प्रवेश शुरू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home