CG News: रायपुर में KKR vs MI मैच से पहले और दौरान हंगामा, स्टेडियम मैनेजमेंट पर उठे सवाल

CG News: रायपुर में KKR vs MI मैच से पहले और दौरान हंगामा, स्टेडियम मैनेजमेंट पर उठे सवाल

CG News: रायपुर में KKR vs MI मैच से पहले और दौरान हंगामा, स्टेडियम मैनेजमेंट पर उठे सवाल

CG News: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 मई को KKR और MI के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर फैंस में भारी उत्साह है। इस बार स्टेडियम का मैनेजमेंट RCB के जिम्मे होने की चर्चा है, लेकिन तैयारियों को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।

महंगे दामों पर खाने-पीने की बिक्री

दर्शकों का आरोप है कि स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की चीजें बेहद महंगे दामों पर बेची गईं। 20 रुपये की पानी की बोतल को 150 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। साथ ही स्नैक्स और अन्य खाद्य पदार्थ भी बाजार से कई गुना महंगे पाए गए।

फ्री WiFi और नेटवर्क की समस्या

स्टेडियम में फ्री वाई-फाई उपलब्ध न होने और मोबाइल नेटवर्क फेल होने से दर्शकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ई-टिकट स्कैनिंग में दिक्कत आने से एंट्री गेट पर लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल

मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। कई जगह दर्शकों ने बिना टिकट बैरिकेडिंग और तारों को पार कर स्टेडियम में प्रवेश किया। भीड़ नियंत्रण में सुरक्षा कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का अलर्ट

इसी बीच मौसम विभाग ने 13 मई की शाम बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है, जिससे मैच के आयोजन पर भी असर पड़ सकता है, मैच से पहले KKR टीम रायपुर पहुंचकर स्टेडियम में अभ्यास करती नजर आई। खिलाड़ियों ने डेथ ओवर बल्लेबाजी, बड़े शॉट्स और गेंदबाजी में यॉर्कर तथा स्लोअर वन पर खास फोकस किया।
• रिंकू सिंह ने नेट्स में लंबे शॉट्स लगाए
• सुनिल नरेन ने स्पिन और डेथ ओवर रणनीति पर काम किया
• कप्तान अजिंक्य रहाणे अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए
सोशल मीडिया पर फैंस ने स्टेडियम व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं की कमी और मनमानी कीमतों ने मैच अनुभव को खराब कर दिया।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में ज्वेलरी शॉप में 1 करोड़ की चोरी! CCTV खंगाल रही पुलिस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *